महिलाओं के लिए समान अवसरों के माहौल को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है महिला दिवस
शिवपुरी। आज शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में महिला दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रूप में डॉ. रश्मि गुप्ता अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी, मुख्य वक्ता के रूप विधिक अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र चड्ढार उपस्थित थे। कार्यक्रम को डाॅ. रश्मि गुप्ता ने संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि सबसे पहले अमेरिका में 1909 में महिला दिवस मनाया गया था। तब करीब 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क सिटी में वोटिंग के अधिकार, काम के घंटे कम करने व बेहतर वेतन की मांग को लेकर आंदोलन किया था। 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने थीम के साथ इसे मनाना शुरू किया। तब से हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। यह थीम लैंगिक समानता की तत्काल आवश्यकता पर जोर देती है। यह थीम सरकारों, संगठनों और व्यक्तियों से बाधाओं को दूर करने और महिलाओं के लिए समान अवसरों के माहौल को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करती है। यह बात सही है कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। लेकिन यह भी कटु सत्य है कि आज भी कई जगहों पर उन्हें लैंगिक असमानता, भेदभाव झेलना पड़ता है। शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर रोजगार तक पुरुषों और महिलाओं के बीच एक गहरी खाई नजर आती है। कन्या भ्रूण हत्या के मामले आज भी आते हैं। महिला के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। ज्यादातर स्त्रियों को परिवार में फैसले लेने का अधिकार और आजादी नहीं मिल पाई है। ऐसे में हमारा यह कर्तव्य है हम महिलाओं […]
शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी की एनएसएस इकाई द्वारा 10 दिसम्बर को मानव अधिकार दिवस मनाया गया
शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी की एनएसएस इकाई द्वारा 10 दिसम्बर को मानव अधिकार दिवस मनाया गया इस वर्ष की थीम है “हमारे अधिकार हमारा भविष्य अभी” महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एनके जैन के निर्देशन में एवं डॉ रेनू राय एनएसएस प्रभारी के द्वारा एवं आगाज 4.0 के अंतर्गत इंटर्नशिप कर रही कुमारी निशा सोनी एवं श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव यूनिसेफ काउंसलर ने बाल संरक्षण एवं महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के लिए क्या-क्या कानून बनाए गए हैं एवं क्या-क्या अधिकार दिए गए हैं इसकी जानकारी दी प्राचार्य एवं एनएसएस प्रभारी डॉक्टर रेनू राय के द्वारा बताया गया कि हमारे क्या अधिकार हैं अधिकारों का क्या महत्व है और हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरूक होना चाहिए कार्यक्रम में डॉक्टर ज्योत्सना सक्सैना डॉक्टर अनीता कैमोर डॉक्टर रानू सक्सैना डॉक्टर रजनी कुमारी एवं छात्राएं उपस्थित रही